राजसमंद की 213 पंचायतें बनेंगी ग्रीन हब
राजसमंद जिले को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिला परिषद ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. अब जिले के ग्रामीणों को पौधों के लिए शहर या दूर-दराज की नर्सरी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. जिले की सभी 213 ग्राम पंचायतों में खुद की नर्सरी तैयार की जा रही है, जहां स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधे तैयार किए जाएंगे.
पूरी जिले की पंचायतों में कुल 8 लाख 56 हजार से अधिक पौधे तैयार किए जा रहे हैं. इन नर्सरियों में आम, नीम, पीपल और बरगद जैसे छायादार और फलदार पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है.

No comments