Breaking News

कोटा की कॉलोनी में घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ:कुत्तों ने किया अलर्ट


कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित चित्रेश नगर कॉलोनी में देर रात मगरमच्छ के निकलने से हड़कंप मच गया, भारी-भरकम मगरमच्छ रिहायशी इलाके में घुस आया। करीब 8 से 10 फीट लंबे इस मगरमच्छ के कॉलोनी में आने से लोगों में दहशत फैल गई। कॉलोनी के कुत्तों मगरमच्छ को घेरा, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान इस ओर गया।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवारों ने मगरमच्छ को देखा और तुरंत कॉलोनीवासियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बोरखेड़ा थाना पुलिस और वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया। 

No comments