धौलपुर में गांजा के साथ 2 बुजुर्ग गिरफ्तार
धौलपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने 2 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 2 बुजुर्ग आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से गांजा बरामद किया। पहली कार्रवाई दिहौली थाना पुलिस ने डीएसटी टीम की सहायता से की। पुलिस ने गोपालपुरा निवासी 63 वर्षीय दौलतराम पुत्र नवाब सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 421 ग्राम गांजा जब्त किया गया। यह कार्रवाई आरपीएस सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व में संपन्न हुई।
इस कार्रवाई में डीएसटी टीम के कॉन्स्टेबल भागीरथ और प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह की विशेष भूमिका रही। इस मामले की जांच राजाखेड़ा थाना प्रभारी को सौंपी गई है।

No comments