सलमान-ऐश्वर्या के बाद अब कार्तिक आर्यन के खटखटाया न्याय का दरवाजा
छोटा हो या कोई बड़ा हर कोई परेशानी के समय कोर्ट का दरवाजा खटखटाता है। बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने भी एक समय पर न्याय का दरवाजा खटखटाया था। सलमान, अमिताभ के बाद अब कार्तिक आर्यन ने भी उनके नाम को लेकर जो गलत इस्तेमाल हुआ है, उसके लिए आवाज उठाई है। कार्तिक आर्यन की परेशानी को देखते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि जहां कहीं भी वेबसाइट या ऑनलाइन मीडिया पर उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया हो, वहां से वो तुरंत हटाई जाएं।
कार्तिक आर्यन के वकील ने कोर्ट में ब्यान दिया कि उनकी फोटोज का गलत जगह इस्तेमाल हो रहा था, जिस वजह से उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।

No comments