एसटी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर धरना जारी
श्रीगंगानगर में धाणका समाज, धाणका जन जाति संघर्ष समिति एवं न्यू धानमण्डी मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में अनुसूचित जन जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर नई धानमण्डी में लगाया गया धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
न्यू धानमण्डी मजदूर संघ के मजदूरों के धरने मेें शामिल रहने से नई धानमण्डी के कृषि जिन्सों संबंधी कार्य प्रभावित हो रहा है। धरने पर बैठे मजदूर नेताओं का कहना है कि धाणका समाज को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर लम्बे समय से समाज के लोगों द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है, इसके बावजूद राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा अब इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
No comments