Breaking News

जाम्भाणी हरि कथा में उमड़ी आस्था, स्वामी रामाचार्य ने दिए संस्कारों के संदेश


श्रीगंगानगर के पदमपुर रोड स्थित बिश्नोई मंदिर में आयोजित सात दिवसीय जाम्भाणी हरि कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के तीसरे दिन मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर नजर आया। कथा व्यास आचार्य स्वामी रामाचार्य ने प्रवचन में कहा कि शबदवाणी जीवन को सही दिशा देने वाली सच्ची मार्गदर्शक है। उन्होंने मानव जीवन की महत्ता बताते हुए शुद्ध विचार, वाणी और कर्म अपनाने तथा धर्म व सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने भी भाग लेकर श्रद्धा व्यक्त की।

No comments