Breaking News

अलवर में स्कूल बंद, आरटीई के 40 बच्चों पर संकट


अलवर में नंगली सर्किल के पास स्थित ज्ञानदान ग्लोबल स्कूल के अचानक बंद होने से आरटीई के तहत पढ़ रहे करीब 40 बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।
अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चों का बड़ी मुश्किल से आरटीई के तहत निजी स्कूल में चयन हुआ था और पिछले दो साल से वे यहीं पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल प्रबंधन की ओर से अचानक स्कूल बंद करने का मैसेज दिया गया। आरोप है कि सीडीओ ने बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाने की सलाह दी।

No comments