Breaking News

भीषण गर्मी में 3 दिन से भूखे-प्यासे इंतज़ार कर रहे किसान, नहीं हो रही गेहूं की तुलाई


बारां के समरानियां कृषि उपज मंडी में खोला गया सरकारी खरीद केंद्र इन दिनों किसानों के लिए मदद के बजाय मुसीबत का सबब बन गया है. ठेकेदार की भारी लापरवाही के चलते अन्नदाता भीषण गर्मी में तीन-तीन दिनों तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ अपनी बारी का इंतज़ार करने को मजबूर है. आलम यह है कि केंद्र पर न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही गेहूँ तौलने के लिए पर्याप्त हम्माल.
किसानों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि केंद्र पर ठेकेदार द्वारा हम्मालों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. मजबूरी में किसान स्वयं हम्माल बुलाकर ला रहे हैं, ताकि तुलाई हो सके. 

No comments