कोचिंग और मंदिर के पास शराब की दुकान:लोगों का गुस्सा भड़का
कोटा शहर के रंगबाड़ी क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में एक शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। जैसे ही इलाके में दुकान खुलने की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मौके पर एकत्रित हो गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है, उसके आसपास कई कोचिंग-टयूशन संस्थान संचालित हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं। इसके अलावा पास में मंदिर भी स्थित है, ऐसे में इस स्थान पर शराब की दुकान खोलना पूरी तरह अनुचित है।

No comments