भीलवाड़ा शहर में हॉस्पिटल में लगी आग
भीलवाड़ा शहर में एक निर्माणाधीन हॉस्पिटल में देर रात अचानक आग लग गई। अस्पताल के एक हिस्से में काम चल रहा था, जबकि दूसरे हिस्से में कुछ मरीज एडमिट थे।
आग लगने की सूचना मिलते ही मरीजों को दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।बताया जा रहा है कि अस्पताल के पीछे एक और बिल्डिंग का हिस्सा है, जहां काम चल रहा था।

No comments