युवक से बाइक लूटी, बाइक सवार ने भाग कर जान बचाई
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक की बाइक लूट ली गई। बाइक सवार युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई। लुटेरे युवकों की पहचान करके उनके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार गांव अराईयांवाली निवासी रवि नायक ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव से हनुमानगढ़ जंक्शन जा रहा था। मैं घग्घर नदी पुल पर पहुंचा, तो पीछे से आये दो बाइक सवार युवकों ने मेरी बाइक की चाबी निकाल ली और कहाकि अब बच कर कहां जायेगा। मैं डर गया और चप्पल व हेलमेट वहीं छोड़ कर पुल से नीचे कूद गया। इसके बाद हनुमानगढ़ पहुंचा।

No comments