नाई की दुकान चलाने वाले ने उस्तरे से किया हमला, दो जख्मी
श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 24 एमएल में नाई की दुकान चलाने वाले एक युवक ने उस्तर से हमला करके दो जनों को जख्मी कर दिया। पुलिस ने एक घायल की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मलकाना ढाणी में रहने वाले 32 वर्षीय मदनलाल पुत्र बृजलाल नायक ने रिपोर्ट दी कि मेरे घर के आगे खेत के पास मोड़ पर मैं खड़ा था। यहां श्रवण नायक पुत्र ओमप्रकाश नायक निवासी 23 एमएल ने नाई की दुकान की हुई है। श्रवण नायक मेरे पड़ौसी मानाराम नायक के साथ अपनी दुकान पर झगड़ा कर रहा था।

No comments