Breaking News

एक्टिवा पर डोडा पोस्त की तस्करी करते गिरफ्तार


श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर पुलिस ने गांव 4 एम में एक्टिवा सवार एक युवक को डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
पुलिस के अनुसार एसआई सुखजीत ङ्क्षसह ने गांव 4 एम केसरीसिंहपुर निवासी अमृतपाल सिंह को एक्टिवा पर 1 किलो 901 ग्राम डोडा पोस्त ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक्टिवा को मुकदमे में जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच मटीलीराठान पुलिस थाना प्रभारी को सौंपी गई है।

No comments