राजस्थान पुलिस ने जारी किया 26 जिलों में हाई अलर्ट, डीजीपी ने भी चेताया
राजस्थान में 5 और 6 अप्रेल को होने वाली उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा पुलिस प्रशासन के लिए किसी 'अग्नि परीक्षाÓ से कम नहीं है। करीब 7.70 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुलिस ने अब तक के सबसे सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पेपरलीक और नकल माफियाओं के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए इस बार पुलिस मुख्यालय ने 26 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। एसओजी और एटीएस की विशेष टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।
राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या धोखाधड़ी की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

No comments