आदिवासी वोट बैंक पर राजस्थान बीजेपी का फोकस! एसटी मोर्चा में 19 प्रवक्ता, 22 सदस्य घोषित
पंचायत और निकाय चुनावों से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत बीजेपी अपने अग्रिम संगठन यानी मोर्चों की टीम घोषित कर रही है. इस कड़ी में आज बीजेपी एसटीमोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया गया. एसटी मोर्चा की नई टीम में सबको खुश करने के लिहाज से 19 प्रवक्ताओं और 22 कार्य समिति सदस्यों की भी घोषणा की गई है.
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर एसटी मोर्चा अध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने क्षेत्रीय संतुलन साधने की कवायद के तहत 76 सदस्यीय जम्बो टीम घोषित की है.

No comments