Breaking News

आंधी क्षेत्र में तूफान से 40 बिजली के पोल गिरे


जयपुर के आंधी क्षेत्र में तेज रफ्तार तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस अंधड़ से 40 से अधिक बिजली के पोल गिर गए, सैकड़ों पेड़ उखड़ गए और कई लोगों के आशियाने उजड़ गए।
तूफान के कारण रायपुर में विनोद कुमार और रिंकू योगी के दो कमरों की सीमेंट की चद्दर उड़ गईं। घर का सामान क्षतिग्रस्त हो गया और कमरों में बैठे तीन बच्चे घायल हो गए। जगह-जगह पेड़ उखड़कर रास्तों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ।

No comments