इंडक्शन हीटर को लेकर सरकार ने दिया निर्देश, बढ़ेगा इनका उत्पादन
सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर बढ़ते संकट से निपटने की तैयारियां और तेज कर दी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार ने इंडक्शन हीटर और इससे जुड़े बर्तनों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियों से इन उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने को कहा है। इसके लिए सरकार उन कंपनियों को प्रोत्साहन दे सकती है।
खबरों की माने तो एक अधिकारी ने बताया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंडक्शन हीटर और इससे जुड़े बर्तनों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

No comments