Breaking News

मुंह के बल गिरे सोने-चांदी के दाम, 4000 तक हुआ सस्ता


आज गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोने की कीमत आधे परसेंट से ज्यादा गिर गई, जबकि चांदी की कीमतें 2 प्रतिशत से अधिक टूटी। एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत होते ही दोनों कीमती धातुओं की कीमत धड़ाम हो गई।
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिसके चलते अमेरिका डॉलर मजबूत हुआ लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। चांदी की कीमतों में लगभग 4 हजार रुपये तक की गिरावट देखी गई।

No comments