Breaking News

ओवरटेक के चक्कर में 2बसों में जोरदार टक्कर:6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर


डीग जिले के बृज नगर-अलवर मार्ग पर 2 बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
यह घटना बृज नगर थाना क्षेत्र के गांव चिरावल गुर्जर के पास हुई। नगर थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि हैवेल्स कंपनी की एक बस बृज नगर से अलवर जा रही थी। तभी सामने से आ रही विजय ट्रेवल्स की बस ने, जो अलवर से आगरा की ओर जा रही थी, एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और दोनों बसें आपस में टकरा गईं।

No comments