Breaking News

मिड-डे-मील पर राजस्थान सरकार का नया कदम, बदले जाएंगे बर्तन-भांडे, आदेश जारी, प्रस्ताव मांगे


सरकारी स्कूलों में मिड डे मील बनाने में इस्तेमाल लिए जा रहे पुराने चूल्हे-बर्तन अब बदले जाएंगे। हालांकि पीएम पोषण योजना के तहत इसके लिए प्रदेश के हजारों स्कूलों की सूची बना ली गई है, लेकिन बजट आवंटित करने के लिए जिलों के अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसमें रिप्लेसमेंट के लिए नामांकन को आधार बनाकर स्कूलों को पैसा देने की शिक्षा मंत्रालय की गाइडलाइन से भेदभाव के आरोप उठे हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार मिड-डे-मील कार्यक्रम आयुक्तालय की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (प्रारंभिक) को आदेश जारी कर स्थानीय अधिकारियों से सूचनाएं संकलित की जा रही हैं।

No comments