नई दिल्ली में गूंजेगा 'ग्राम-2026' का बिगुल, राजस्थान बनेगा एग्रीटेक हब
राजस्थान को कृषि नवाचार और निवेश के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और राजस्थान फाउंडेशन के सहयोग से 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026Ó के तहत 23 अप्रेल को नई दिल्ली में रोड शो आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल राज्य की प्रगतिशील कृषि नीतियों को प्रदर्शित करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोलेगा।

No comments