अनोखी शादी, गायों को छप्पन भोग, गोशाला में वैदिक मंत्रों के बीच लिए सात फेरे
आज के समय में जहां शादियां बड़े होटल और डेस्टिनेशन वेडिंग में हो रही हैं, वहीं उदयपुर जिले के सांवलियाजी कस्बे में एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी को खास बनाने के लिए अलग रास्ता चुना. यहां एक अनोखी शादी गोशाला में संपन्न हुई, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. यह अनूठा विवाह श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के कर्मचारी राजेंद्र शर्मा की पुत्री आयुषी का था.
उदयपुर के सांवलियाजी से करीब 8 किलोमीटर दूर चिकारड़ा गांव स्थित श्री महावीर गोशाला में पूरे विधि-विधान से विवाह की रस्में निभाई गईं. विवाह की सबसे खास बात यह रही कि रस्मों से पहले गोशाला में मौजूद गायों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद गायों को छप्पन भोग अर्पित किया गया.

No comments