Breaking News

जैन मंदिर और 2 घरों में चोरी:ग्रामीणों में फैला आक्रोश, चोरों को जल्द पकडऩे की मांग


डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के खडग़दा गांव में चोरों ने आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर और 2 सूने मकानों को निशाना बनाया। इस चोरी की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने चोरों को जल्द पकडऩे की मांग की है।
चोरों ने सबसे पहले जैन मंदिर के ताले तोड़े और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने प्रदीप द्विवेदी के दो खाली मकानों में सेंधमारी की। मकानों के मुख्य दरवाजों के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारियों के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

No comments