Breaking News

बांसवाड़ा के 2 गांवों में बवाल के बाद तनाव


बांसवाड़ा जिले के टामटिया गांव और बस्सी आड़ा गांव में रात हुए बवाल के बाद आज भी तनाव है। हत्या और घरों में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
दोनों गांवों के लोग आज सोमवार सुबह से ही मोटा गांव थाने में पहुंच रहे हैं। दोनों गांवों के बाहर 4 थानों की पुलिस तैनात है। बांसवाड़ा शहर से रिजर्व फोर्स भी भेजी गई है। 
दरअसल, रविवार रात टामटिया गांव में लड़की से मिलने पहुंचे बस्सी आड़ा गांव के युवक की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद दोनों गांवों के लोगों ने एक-दूसरे गांवों में हमला कर दिया था। 

No comments