ट्रेन में पालतू जानवर ले जाने पर रेलवे सख्त
रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में पशु-पक्षियों को साथ ले जाने के नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। बिना उचित बुकिंग और आवश्यक दस्तावेजों के पालतू जानवरों को ट्रेन में ले जाने पर संबंधित यात्री के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में 6 गुना तक जुर्माना वसूला जा सकता है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि भारतीय रेलवे ने पशु-पक्षियों के परिवहन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए हैं, जिनका पालन करना यात्रियों के लिए जरूरी है।

No comments