केदारनाथ और बद्रीनाथ में अब तक 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पिछले छह महीने से बंद इन मंदिरों के खुलते ही हर हर माहदेव और जय बाबा बद्रीनाथ के जयकारों की आवाजें सुनने को मिल रही है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, चारधाम के कपाट खुलते ही शुरुआती दिनों में लगभग 2.38 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं।
उत्तराखंड प्रशासन ने चाराधाम करने आ रहे यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने कहा है कि यात्रा करने से पहले अपनी शारीरिक जांच करवाने के लिए कहा है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा कर अपने घर जा सके।

No comments