Breaking News

आग की घटना के बाद फिर पटरी पर पचपदरा रिफाइनरी


राजस्थान के बहुप्रतीक्षित पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट में 20 अप्रैल को लगी आग के बाद अब काम ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। राज्य सरकार और एचपीसीएल के संयुक्त उपक्रम एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड ने 1 जुलाई 2026 से व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य तय किया है, जिसे समय पर पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
आग के बाद तेजी से मरम्मत कार्य रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में लगी आग के बाद क्षतिग्रस्त उपकरणों को दुरुस्त करने का काम तेजी से जारी है। इस यूनिट का निर्माण कार्य संभाल रही टाटा प्रोजेक्ट्स ने मरम्मत प्रक्रिया को तेज कर दिया है। 

No comments