Breaking News

राजस्थान के शिक्षा विभाग का बड़ा बदलाव


राजस्थान का शिक्षा विभाग अपने बोर्ड के विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने और रोजगारपरक बनाने के लिए नित्य नए प्रयोग कर रहा है। इसी के तहत राजस्थान का शिक्षा विभाग ने 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इस नए प्रावधान के तहत, अब विद्यार्थी तीन ऐच्छिक विषयों के अलावा एक चौथा ऐच्छिक विषय भी चुन सकेंगे। 
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि इस बदलाव का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार विषयों का चयन करने का अवसर प्रदान करना है।

No comments