Breaking News

जयपुर में 4-फीट ऊंची डिवाइडर रेलिंग पर चढ़ी कार


जयपुर में गुरुवार सुबह रोड डिवाइडर पर लगी 4-फीट ऊंची रेलिंग पर एक कार चढ़ गई। ओवर स्पीड के कारण बेकाबू होने से कार रेलिंग पर चढ़कर फंस गई। क्रेन की मदद से कार को नीचे उतरवाकर साइड करवाया गया। हादसे में किसी के हाताहत होने से इनकार किया गया है।
एसएचओ भजन लाल ने बताया- हादसा सुबह करीब 8 बजे गांधी नगर मोड़ पर हुआ। गाधी नगर मोड़ पर कार के एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही एक्सीडेंट्ल कार को ले जाया जा चुका था। 

No comments