Breaking News

सोलर कैमरों से जासूसी! जांच एजेंसियां अलर्ट; अलवर-बीकानेर से हटाए कैमरे


अलवर सहित प्रदेश कुछ अन्य जिलों में सैन्य छावनियों से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर कैमरों के जरिए सेना की गतिविधियों पर नजर रखने का मामला सामने आया है। हालांकि आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि अलवर और बीकानेर में लगे इन सोलर कैमरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से हटवाया गया है। ये कैमरे सैन्य ठिकानों के आसपास लगाए गए थे, जिनके माध्यम से सेना की आवाजाही पर नजर रखी जा रही थी।

No comments