पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी
पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ईडी के रडार पर आ गए हैं। आज शुक्रवार सुबह होते ही ईडी की टीमों ने मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह तड़के ही ईडी के अधिकारी लुधियाना पहुंचे और संजीव अरोड़ा की कोठी को चारों तरफ से घेर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर आवास के बाहर भारी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि जांच के दौरान किसी भी तरह का बाहरी हस्तक्षेप न हो सके।

No comments