जेएलएन अस्पताल में महिला का मंगलसूत्र चोरी:जांच के दौरान उतरवाकर स्टाफ पर गायब करने का आरोप
अजमेर के जेएलएन अस्पताल में सीटी स्केन कराने के दौरान एक महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला ने अस्पताल स्टाफ पर ही चोरी का आरोप लगाया।
पीडि़त मांगलियावास निवासी आनन्दी देवी पत्नी प्रवीण है। उसने बताया कि वह जेएलएन अस्पताल उपचार के लिए गई थी। डॉक्टर ने उसे जांच कर सीटी स्केन कराने को कहा। जब वह सीटी स्केन के रूम में गई तो उसे अन्दर बुला लिया। जहां दो कर्मचारी थे, जिन्होंने उसे मंगलसूत्र उतारने को कहा।

No comments