प्रधानमंत्री ने चंद्र शेखर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जो उनके शताब्दी वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से, उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चंद्र शेखर को 'साहस, द्दढ़ विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता से परिपूर्ण जन नेताÓ बताया और कहा कि यह अवसर उनके आदर्शों के अनुरूप 'समृद्ध और न्यायपूर्ण भारतÓ के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दोहराने का अवसर है।

No comments