इजऱायल में मधुमक्खियों का आतंक, लगा 'लॉकडाउन'
इजऱायल के तेल अवीव और आसपास के कई शहरों में अचानक हजारों मधुमक्खियों का बड़ा झुंड देखने को मिला। जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बन गया। हालात इतने गंभीर हो गए कि स्थानीय प्रशासन को तुरंत अलर्ट जारी करना पड़ा और कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से दुकानों, कैफे और शॉपिंग सेंटर को बंद कर दिया जिसके बाद अस्थायी लॉकडाउन जैसी स्थिति देखने को मिली।
बता दें कि इजरायल में इन दिनों मधुमक्खियों का भयानक हमला देखा जा रहा है। तेल अवीव समेत कई शहरों में मधुमक्खियों के झुंड आसमान में छा गए। इतनी ज्यादा मधुमक्खियां हैं कि अधिकारियों को आपातकालीन चेतावनी जारी करनी पड़ी है।

No comments