अभ्रक निर्यात पर केंद्र की सख्ती: राजस्थान के भीलवाड़ा, राजसमंद समेत कई जिलों में रोजगार संकट की आशंका
केंद्र सरकार देश से अभ्रक के निर्यात पर सख्ती करने जा रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय ने अभ्रक के निर्यात को मुक्त श्रेणी से हटाकर प्रतिबंधित श्रेणी में डालने का प्रस्ताव तैयार किया है।
केंद्र सरकार के इस संभावित कदम से राजस्थान और विशेषकर मायका सिटी के नाम से मशहूर भीलवाड़ा के उद्योग जगत में हड़कंप मचा हुआ है। इससे रोजगार संकट की आशंका है। ऐसे में राजस्थान के उद्योग जगत को गहरा आघात लग सकता है।

No comments