Breaking News

अगले 48 घंटे पड़ेंगे भारी राजस्थान में लू और गर्मी को लेकर आया ये अलर्ट


राजस्थान में गर्मी अब लोगों को परेशान कर रही है। प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सूरज के तेवर तीखे बने हुए हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि वर्तमान में गर्मी का आलम इसी तरह बना रहेगा। ऐसे में वोगों को घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतनी जरूरी है। 
मौसम विभाग ने प्रदेश में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। आगामी 48 से 72 घंटों में पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है। विशेषकर अलवर के लिए 25 और 26 अप्रैल को 'ऊष्ण लहरÓ का अलर्ट जारी किया गया है।

No comments