39 जज बैठे लेकिन कोर्ट रहा खाली
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में आज शनिवार को एक असाधारण स्थिति देखने को मिली। एक साथ 39 न्यायाधीश विभिन्न अदालतों में सुनवाई के लिए उपस्थित हुए, लेकिन अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति के कारण अधिकांश अदालतें सूनी नजर आईं। यह स्थिति हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा न्यायिक कार्य के बहिष्कार के चलते बनी।
इस दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा सहित कई वरिष्ठ न्यायाधीश अदालतों में बैठे और मामलों की सुनवाई के प्रयास किए। विशेष रूप से 12 न्यायाधीशों की चार अलग-अलग लार्जर बेंचों का गठन किया गया था, ताकि लंबित और महत्वपूर्ण मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जा सके।

No comments