Breaking News

अब बंदरगाहों पर फंसे नहीं रहेंगे इंपोर्टेड सामान


भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने इंपोर्टेड खाद्य सामानों को मंजूरी देने की प्रक्रिया में होने वाली देरी को कम करने के लिए अहम बदलाव किया है। इसके तहत एफएसएसएआई ने इंपोर्टेड खाद्य सामानों की जांच और परीक्षण एक साथ करने की अनुमति दे दी है।
इसके साथ ही एफएसएसएआई ने सुरक्षा जांचों को भी जारी रखा है। इससे मंजूरी मिलने में लगने वाले समय में काफी कमी आने की उम्मीद है। हर चरण पर भुगतान का इंतजार करने की बजाय एक साथ जांच और परीक्षण की अनुमति से इंपोर्टेड खाद्य सामान लोगों तक तेजी और बेहतर स्थिति में पहुंच सकेंगे।

No comments