Breaking News

मुकुंदरा टनल अगले माह होगी शुरू, दिल्ली से वडोदरा का सफर होगा आसान


कोटा स्थित मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बन रही राज्य की सबसे चौड़ी टनल में अगले माह से यातायात शुरू होने की संभावना है। यह टनल आठ लेन एक्सप्रेस-वे का हिस्सा है, जिससे दिल्ली से वडोदरा तक निर्बाध यात्रा संभव हो सकेगी। टनल में चार-चार लेन की दो अलग-अलग सुरंगें बनाई गई हैं। प्रारंभिक चरण में एक सुरंग को चालू कर यातायात शुरू किया जाएगा, जबकि दोनों दिशाओं में पूर्ण यातायात शुरू होने में अभी कुछ माह का समय लगेगा।
टनल का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था और इसे 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, खुदाई के दौरान कच्ची चट्टानों और नाले के आने से कार्य में देरी हुई। 

No comments