मेहंदीपुर बालाजी में आरती करने जा रही महिला से झपट्टा मार ले गए सोने के टॉप्स
राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी में पिछले कुछ दिनों से घट रही आपराधिक घटनाओं ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मंदिर परिसर के पास एक महिला श्रद्धालु के साथ दिनदहाड़े छीनाझपटी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश से अपने परिजनों के साथ दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु मंगलवार सुबह आरती के समय मंदिर की ओर जा रही थी। उदयपुरा तिराहे के पास अज्ञात बदमाशों ने महिला को निशाना बनाया और उसके कान के सोने के टॉप्स झपटकर फरार हो गए।

No comments