आईपीएल सट्टेबाजी का महाखुलासा: नोट गिनने की मशीनों के साथ 5 गिरफ्तार, 4 करोड़ कैश देख पुलिस भी दंग!
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 4 करोड़ रुपए नकद बरामद किए। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी अवैध वेबसाइट और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे। यह कार्रवाई शहर में आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी की कई शिकायतें मिलने के बाद की गई।
पुलिस ने बताया कि 3.91 करोड़ रुपए नकद, 3 नोट गिनने वाली मशीनें, एक नोट जांचने वाली मशीन और अन्य सामान बरामद किया।

No comments