किसान के खाते से 7.4 लाख रुपए गायब:व्हाट्सएप पर लिंक खोलते ही हैंग हुआ फोन
अलवर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक किसान के खाते से 7 लाख 4 हजार रुपए उड़ा लिए गए। ठगों ने बड़ी चालाकी से व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर वारदात को अंजाम दिया।
मुबारिकपुर निवासी पीडि़त किसान रिचपाल सिंह ने बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक संदिग्ध लिंक आया था। जिज्ञासावश उन्होंने जैसे ही उस लिंक को खोला, उनके खाते से 1 रुपये कट गए। इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल फोन अपने आप चलने लगा और कुछ समय के लिए पूरी तरह हैंग हो गया।

No comments