Breaking News

पेट्रोल पंप पर नया नियम लागू, पीयूसी के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली सरकार का सख्त फैसला


राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को काबू करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक सख्त कदम उठाया है। अब शहर में किसी भी वाहन को बिना वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट के पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं दिया जाएगा।  
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट जारी करते हुए कहा कि सभी पेट्रोल पंपों और गैस स्टेशनों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट वाले वाहनों को किसी भी तरह का ईंधन न दिया जाए। सरकार का मानना है कि सड़कों पर चलने वाले प्रदूषण फैलाने वाले वाहन ही वायु गुणवत्ता खराब होने की बड़ी वजह हैं, और इस नियम से उन पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा। 

No comments