हाड़ौती में 9477 कि.मी बिछेगी पाइपलाइन, 1.52 लाख घरों को मिलेगा फायदा
करीब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार परवन अकावद पेयजल परियोजना का काम शुरू हो गया है। परवन वृहद सिंचाई परियोजना से सिंचाई के अलावा घरों तक नल कनेक्शन के जरिए पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकार की ओर से परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना से जल जीवन मिशन के तहत कोटा, झालावाड़ और बारां जिलों के 1.52 लाख परिवारों को नल से जल कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए करीब 9 हजार 477 किमी क्षेत्र में राइजिंग मैन क्लस्टर वितरण एवं ग्रामीण वितरण पाइप बिछाई जाएगी।

No comments