ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
आबू रोड में तलहटी दानवाव स्थित प्रभु दर्शन भवन में देर रात ब्रह्माकुमारीज संस्थान से जुड़े दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, करीब 20 से 25 लोगों ने मिलकर भवन में मौजूद निखिल सिंह और संजय नाम के युवक पर लाठी व सरियों से हमला कर दिया। हमले में निखिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि संजय को भी चोटें आईं।

No comments