Breaking News

पॉलिटिकल-साइंस लेक्चरर के 219,कॉमर्स में 58 पद खाली रह गए


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद पॉलिटिकल साइंस व कॉमर्स लेक्चरर का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया। पॉलिटिकल साइंस में केवल 6 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। ऐसे में 219 पद खाली रह गए हैं।
कामर्स में 58 पद खाली रह गए। न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल नहीं करने के कारण ऐसे हालात बने हैं। आयोग की ओर से 25 अक्टूबर 2024 को विभिन्न विषयों में कुल 2202 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इसमें पॉलिटिकल साइंस के 225 पद थे।

No comments