मॉडल स्कूलों में संकाय का अभाव, 40 फीसदी छात्र स्कूल छोडऩे को मजबूर
राजस्थान के मॉडल कहे जाने वाले 134 सरकारी अंग्रेजी माध्यम के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में शिक्षा का ढांचा लडखड़़ाता दिख रहा है। इन स्कूलों में कला और वाणिज्य संकाय की कमी तथा शिक्षकों के अभाव के कारण 10वीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों को अपना भविष्य दांव पर लगाना पड़ रहा है।
लगभग 40 फीसदी छात्र दसवीं के बाद स्कूल छोडऩे को मजबूर हैं। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद, सीनियर सेकण्डरी स्तर पर सीमित विकल्प होने से विद्यार्थियों का भविष्य अनिश्चित है और कक्षा 11वीं व 12वीं में नामांकन घटता जा रहा है।

No comments