Breaking News

कोटा में शादी का झांसा देकर ठगी: बाजार से नगदी लेकर फरार हुई लड़की


कोटा में शादी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया हैं। लड़की को दूल्हे पक्ष ने खरीददारी के लिए कोटा बुलाया फिर अपने साथ बाजार ले गए। खरीददारी के समय मौका देखकर लड़की नगदी लेकर फरार हो गईं। अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। दूल्हे पक्ष को ठगी का एहसास हुआ, तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। पीडि़त दूल्हा पक्ष भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि लड़की जयपुर की निवासी बताई गई है।
भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र निवासी पीडि़त ने बताया कि उनकी बजाज खाना में कपड़े की दुकान है। उसका दोस्त पत्नी के साथ खरीददारी के लिए आया तो उसकी पत्नी ने जयपुर निवासी लड़की के बारें में बताया। 

No comments