चंबल अभ्यारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
चंबल अभ्यारण्य में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत खनन के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को सख्त निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकारें यह सुनिश्चित करें कि अवैध रेत खनन से प्रभावित इलाकों में ऊंचे खंभों पर हाई-रिज़ॉल्यूशन ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे लगाए जाएं और उनकी लाइव फीड संबंधित जिले के एसपी या सीनियर एसपी तथा संबंधित फॉरेस्ट अधिकारी की सीधी निगरानी में रहे. कोर्ट ने साफ किया कि यदि अवैध खनन का कोई भी मामला सामने आता है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे तुरंत कार्रवाई करें, जिसमें मौके पर टीम भेजना और कठोर कदम उठाना शामिल होगा.

No comments