सोने चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, चांदी 10 हजार हुई महंगी
राजस्थान में शादियों की एक बार फिर से शुरूआत हो चुकी हैं और शादियों का सबसे बड़ा अबूझ सावा अक्षय तृतीय नजदीक है। ऐसे में आज भी सोने और चांदी के भावों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज चांदी का रेट 2,75,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है, जबकि कल यह 2,65,000 था। इस प्रकार मात्र एक दिन में चांदी में 10,000 प्रति किलोग्राम की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1,43,440 पहुंच गई है, जबकि कल यह 1,42,140 प्रति 10 ग्राम थी। इस प्रकार एक दिन में 1,300 की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
इसी तरह 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,50,610 है, जो कल के 1,49,250 की तुलना में 1,360 अधिक है। राजस्थान में चांदी के भाव भी काफी तेजी से बढ़े हैं।

No comments